70 साल की बुजुर्ग मां को बेटे ने दिया धोखा, हड़प कर ली संपत्ति


मुंबई। बॉम्बे हाइकोर्ट एक बुजुर्ग महिला के बचाव में आगे आया है। इस महिला के बेटे ने धोखा देकर अपनी मां की सारी संपत्ति अपने नाम कर ली और महिला की आय का कोई स्रोत नहीं छोड़ा, न ही रहने के लिए कोई ठिकाना दिया।
70 साल की खैरुनिसा ईसा कुछ करोड़ की संपत्ति की मालकिन थीं। हर महीने वो इस संपत्ति से करीब 1.25 लाख रुपए अर्जित किया करती थीं लेकिन सितंबर या अक्टूबर 2015 में उनके बड़े बेटे अफजल हाजी मोहम्मद ने उन्हें धोखा दिया। तभी से उनके पास आमदनी का कोई जरिया नहीं रहा।
अदालत ने खार (पश्चिम) में 750 वर्ग चौड़े छत के साथ 1,600 वर्ग फुट वाले घर पर कोर्ट रिसीवर नियुक्त किया है, जहां महिला रहती हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि उसे किसी भी सुरक्षा या रॉयल्टी से संबंधित शर्तों के बिना, तत्काल प्रभाव से घर के अपने हिस्से का अधिकार दिया जाएगा। अफजल को अदालत में घर से मिलने वाली राशि को कोर्ट रिसिवर को सौंपने का आदेश दिया है।

Post a Comment

[blogger]

raibareli amethi times

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget