इतिहास एक बेहद रोचक विषय है. रोमांच से भरपूर और संयोगों का एक अद्भुत लेखा जोखा है. इतिहास के पन्ने को पलट कर देखा जाय, तो ऐसी बहुत सी ज्ञात- अज्ञात जानकारियां से हम रूबरू होतें हैं जो काफी हैरतंगेज होती हैं. आइये कुछ ऐसी ही विचित्र संयोगों के बारे में जाना जाय |
बचपन में सुना था क़ि इतिहास खुद को दोहराता है लेकिन इतिहास खुद को इस तरह दोहराएगा ये नहीं सुना था. अमरीका के राष्ट्रपतियों के मामले में इतिहास और अंक शास्त्र का यह रोचक खेल बहुत ही दिलचस्प व रोचक है.
अब्राहम लिंकन अमरीकी कांग्रेस में पहली बार 1846 में चुने गए।
इसी तरह जॉन एफ कैनेडी अमरीकी कांग्रेस में 1946 में चुने गए।
अब्राहम लिंकन 1860 में अमरीका के राष्ट्रपति चुने गए।
ठीक इसी तरह जॉन एफ कैनेडी 1960 में अमरीकी राष्ट्रपति चुने गए।
है।
अब संयोग देखिए कि दोनों ही नागरिक अधिकारों की वकालात करने वालों में शामिल थे। दोनों की ही पत्नियों ने अमरीकी राष्ट्रपति निवास व्हाईट हाउस में में रहते हुए अपने बच्चों की मौत देखी।
जॉन एफ कैनेडी और अब्राहम लिंकन दोनों की हत्या शुक्रवार को ही की गई। यह भी अजीब और हैरतअंगेज दु्र्योग है कि दोनों को सिर में ही गोली मारी गई।
लेकिन संयोग या दुर्योग का सिलसिला यहीं खत्म नहीं होता।
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि अब्राहम लिंकन के सचिव का नाम कैनेडी था और कैनेडी के सचिव का नाम लिंकन था।
दोनों की हत्या करने वाला दक्षिणपंथी था। दोनों की मौत के बाद
उनका उत्तराधिकारी दक्षिणपंथी ही बना था और हैरानी की बात ये है कि दोनों का नाम जॉनसन था।
अब्राहम लिंकन उत्तराधिकारी बना एंड्र्यू जॉनसन 1808 में जन्मा था और कैनेडी का उत्राधिकारी बना लिंडन जॉनसन 1908 में जन्मा था।
लिंकन को गोली मारने वाला जॉन वाईक्स बूथ 1839 में जन्मा था, और कैनेडी की हत्या करने वाला ली हार्वी ओसवाल्ड 1939 में जन्मा था।
दोनों ही हत्यारे अपने तीन नामों की वजह से जाने जाते थे। दोनों के नामों में अंग्रेजी कै 15 अक्षर हैं।
अब ये संयोग तो आपको और भी हैरानी में डाल सकता है।
लिंकन को जिस जगह गोली मारी गई थी उस थिएटर का नाम था फोर्ड। उनका हत्यारा भागकर एक वेअरहाउस (गोदाम) में जा छिपा था।
जबकि कैनेडी को एक वेअरहाउस में गोली मारी गई थी और गोली मारने वाला भागकर एक थिएटर में जा छिपा था।
दोनों ही हत्यारों की उन पर चल रहे मुकदमे के दौरान ही हत्या कर दी गई थी।
एक अजीब संयोग यह भी कि लिंकन अपनी हत्या के एक सप्ताह पहले वे अमरीका के मैरीलैंड के मोनोर में थे और कैनेडी अपनी हत्या के समय तब की जानी मानी अभिनेत्री मर्लिन मुनरो के साथ थे।

Post a Comment